नोएडा फोनरवा चुनाव में इस बार योगेंद्र शर्मा ने 115 वोट हासिल कर बाजी मार ली है। उन्होंने सुरेश तिवारी को 43 वोटों से हरा दिया। तीसरे पैनल के सुखदेव शर्मा को 12 वोट ही मिले हैं। सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया रात करीब 8 बजे तक जारी रही। ज्यादातर पदाधिकारी योगेंद्र शर्मा पैनल से ही चुने गए हैं।
जीत दर्ज करने के बाद योगेंद्र सीधे अस्पताल पहुंचे और ओपी यादव को भी बधाई दी। देर रात सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा से मिलकर आभार जताया। मालूम हो कि इस बार चुनाव में योगेंद्र शर्मा, सुरेश तिवारी व सुखदेव शर्मा पैनल चुनाव लड़े थे। तीन पैनल पहली बार चुनाव लड़े थे।
अध्यक्ष - योगेंद्र शर्मा
महासचिव - के के जैन (सुरेश तिवारी पैनल)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - कर्नल एस के वैद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - ओपी यादव,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - राजीव गर्ग
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - सुरेश कृष्णन (सुरेश तिवारी पैनल)
उपाध्यक्ष - अनिल खन्ना (सुरेश तिवारी पैनल)
उपाध्यक्ष - शिव कुमार तिवारी
उपाध्यक्ष - सतपाल यादव
उपाध्यक्ष - संजीव कुमार (सुरेश तिवारी पैनल )
कोषाध्यक्ष - अशोक मिश्रा
विधि सचिव - टीसी गौड़
सह कोषाध्यक्ष - अनिल चौहान
सचिव - सुरेश चौहान
सचिव - पवन यादव
सचिव - योगेश शर्मा
सचिव - एसपी चौहान (सुरेश तिवारी पैनल)
संयुक्त सचिव - प्रदीप सक्सेना (सुरेश तिवारी पैनल)
संयुक्त सचिव - सुशील यादव
संयुक्त सचिव - प्रदीप बोहरा
संयुक्त सचिव - डीडी तिवारी (सुरेश तिवारी पैनल)
14 योगेंद्र और 7 सुरेश तिवारी पैनल के जीते
खास बात यह है कि सुखदेव पैनल का कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका। योगेंद्र शर्मा के 14 पदाधिकारी चुने गए जबकि सुरेश तिवारी पैनल के सात प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। योगेंद्र शर्मा की जीत पर अब तक फोनरवा में लगातार सात बार अध्यक्ष रहे एनपी सिंह के अलावा समाजसेवी रविकांत मिश्रा, विनोद शर्मा , बीर सिंह यादव आदि ने बधाई दी।