डीएवी में मनाया गया ऑनलाइन दशहरा
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-56 स्थित डीएवी स्कूल के बच्चों ने शनिवार को ऑनलाइन दशहरे पर्व को लेकर आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने दशानन के चित्र बनाया शिक्षकों ने बच्चों को दशानन को अहंकार का प्रतीक मानकर बच्चों ने पोस्टर बनाए।
बच्चों को भगवान श्रीराम की महिमा के बारे में बताया गया। कुछ बच्चों ने घर में ही रावण के पुतले भी बनाए। वहीं कुछ बच्चों ने घर में रहकर रामलीला का मंचन भी किया।
शिक्षकों ने बच्चों को असत्य पर सत्य की जीत और राम और रावण से जुड़ी पूरी कहानी भी बताई इस दौरान बच्चों को सत्य बोलना साथ ही आपसी भाईचारे के बारे में भी बताया गया। यह आयोजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया गया।