फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कहां-कहां है पार्किंग, देखिए यहां

Thu, 13 Mar 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आप नोएडा के जिस हिस्से में जा रहे हैं, उसके आसपास वाहनों की पार्किंग कहां है, यह जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट (www.noidaauthorityonline.com) पर भी देख सकेंगे। साथ ही पार्किंग के शुल्क भी वेबसाइट पर लोड किए जाएंगे। नोएडा में कुल 51 पार्किंग स्थल हैं।
विज्ञापन


एसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि सभी पार्किंग का विवरण अगले सप्ताह वेबसाइट पर लोड कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में सेक्टर दो स्थित एसबीआई, सेक्टर छह स्थित प्राधिकरण के स्वागत कक्ष के सामने, सेक्टर 15 स्थित अल्का सिनेमा के सामने, सेक्टर 16 स्थित ऐक्सिस बैंक के सामने, सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स है।

इनके अलावा सेक्टर 57 के बी व सी ब्लॉक, सेक्टर 63 का सी ब्लॉक, सेक्टर 62 स्थित आईबीएम के सामने, सेक्टर 18 स्थित वेव सिल्वर टावर, जेएस आर्केड व विद्युत घर पर भी अाप अपनी गाडि़यां खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल, सेक्टर 41 का सी ब्लॉक मार्केट, सेक्टर 127 की अस्थाई पार्किंग, सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी, स्पाइस मॉल के पास, सेक्टर 58-59 का ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 58-60 की रोड, शॉप्रिक्स मॉल के सामने, सेक्टर 28 का अलकनंदा मार्केट, ब्रम्हपुत्र शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास भी पार्किंग की सुविधा है।

इनके अलावा एआरटीओ कार्यालय, सेक्टर 124 की अस्थाई पार्किंग, सेक्टर 50 की बी ब्लॉक मार्केट, सेक्टर 63 केए व बी ब्लॉक, सेक्टर 63 का एच ब्लॉक, सेक्टर 62 में ए-13 व 16 के पास, सेक्टर 54-60 के बीच टी प्वाइंट पर, टोट मॉल सेक्टर 62, सेक्टर 63 का डी ब्लॉक, बी-46 सेक्टर 80, सेक्टर-64-65 (टेक महिंद्रा के पास), सेक्टर 126 की अस्थाई पार्किंग व सेक्टर 110 में पार्किंग स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें