फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कहां डाला जाए आज हो सकती है घोषणा, प्राधिकरण और प्रशासन करेगा खुलासा

Wed, 27 Jun 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नोएडा का कूड़ा कहां डाला जाए और इसका किस तरह समाधान किया जाए। इस पर प्राधिकरण और प्रशासन कई दिनों से काफी मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो इस पर फैसला लिया जा चुका है। प्राधिकरण और प्रशासन ने इसके लिए नई जमीन चिह्नित कर ली गई है और आज इस पर अहम घोषणा की जा सकती है।

दरअसल, सेक्टर-123 में डाला जा रहा कूड़ा मुख्यमंत्री के आदेश पर रोक दिया गया था। इसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अस्तौली, खोदना खुर्द और सेक्टर-151ए के साइट का निरीक्षण शुरू किया।

निरीक्षण के दौरान खोदना खुर्द और सेक्टर-151ए में स्थानीय लोगों का विरोध शुरू हो गया। हालात यह हो गई कि खोदना खुर्द में निरीक्षण के लिए गई टीम को लोगों ने खदेड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-151ए में पहले से ही धरना चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्थलीय निरीक्षण के बाद नोएडा प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट बनाई है, जिसे जिलाधिकारी से भी अवलोकन कराया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त तीन स्थानों से इतर एक नई जगह पर एक राय बनी है। नई जगह से आबादी भी दूर है और नियमों के तहत यहां डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो नोएडा प्राधिकरण की ओर से अगले दो दिनों में कूड़े के स्थायी समाधान का दावा किया जा रहा है। इसमें कूड़ा डालने के लिए जगह के निर्धारण के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए अलग से एक योजना की घोषणा भी हो सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें