फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसेगा मॉडल शहर, निजी कंपनी ने यीडा को सौंपा प्रस्ताव

Wed, 27 Jun 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बसेगा। इस शहर में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। शापूरजी पलोंजी कंपनी ने इसमें रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


इस शहर की परिकल्पना बनाकर यीडा प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी के प्रस्ताव पर विचार करने का मन बना लिया है।  यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय निविदा आमंत्रित की जाएगी। 

हवाई अड्डे से 2022-23 में हवाई सेवाओं का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। हवाई अड्डा बनने के बाद यहां आने वाले यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास आधुनिक शहर विकसित करने का प्लान बनने लगा है। यह शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगा। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, फूड कोर्ट, परिवहन, पर्याप्त बिजली व पानी आदि विकसित किया जाएगा। 

मंगलवार को शापूरजी पलोंजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के साथ बैठक की और अपना प्लान सौंपा। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर हवाई अड्डे के आसपास भी आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर को विकसित करने की योजना है, ताकि जेवर हवाई अड्डे पर उतरने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, उन्हें आधुनिक सुविधाएं हवाई अड्डे के आसपास उपलब्ध हो सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें