गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने यह अधिकारिक रूप से बता दिया है कि नोएडा की हाउसिंग सोसायटी में घरेलू कामकाज करने वालों को काम करने की छूट है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह छूट कंटेनमेंट जोन के लिए नहीं है। प्रशासन ने बताया है कि आरडब्ल्यूए घरेलू सहायिकाओं के प्रवेश को नियमित तो कर सकती है लेकिन उनके आने-जाने पर रोक नहीं लगा सकते।
साथ ही सोसायटी के प्रबंधक भी निवासियों को सामान्य सुविधाएं जैसे पार्क और स्पोर्ट्स एरिया इस्तेमाल करने से नहीं रोक सकते। हालांकि सामाजिक दूरी और मास्क हर समय पहनना है।
सिर्फ यही नहीं ऑटो और बैटरी रिक्शा के भी संचालन को प्रशासन ने हरी झंडी दिखा दी है। अब शहरवासियों को सैर करने की भी छूट दे दी गई है। नोएडा ने पार्क और स्टेडियम खोलने का भी फैसला लिया है।
नोएडा मे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नोडल अफसर के रूप में तैनात नरेंद्र भूषण का कहना है कि घरेलू सहायिकाएं कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी सोसायटी में काम कर सकती हैं। आरडब्ल्यूए उन्हें नियमित कर सकते हैं लेकिन उन्हें नियमित नहीं कर सकते।
एसोसिएशन उनके प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और अन्य कदम उठा सकते हैं। साथ ही उन्हें एक ही घर में काम काम करने के लिए कह सकते हैं लेकिन काम करने से नहीं रोक सकते।