दिल्ली की एक अदालत ने 5 जनवरी को हुई जेएनयू हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका को सुनने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि कोविड-19 महामारी के चलते अदालतें सिर्फ जरूरी केसों की सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
यह याचिका सुचारिता सेन ने दायर की थी जिन्हें हिंसा के दौरान चोट लग गई थी। वह चाहती थीं कि उनके घायल होने वाले केस में जल्द से जल्द सुनवाई हो और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।