फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से पेट में लेकर आ गया हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान से एक युवक पेट में हेरोइन छिपाकर भारत ले आया। वह एयरपोर्ट समेत कहीं भी नहीं पकड़ा गया, मगर दिल्ली पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके पेट से बढ़िया क्वालिटी की 240 ग्राम हेरोइन निकाली गई। डॉक्टरों का कहना है कि उसके पेट में काफी हेरोइन है।

लाजपत नगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम मालीक जाडा(19) है। उसे 18 सितंबर को बेहोशी की हालत में लाजपत नगर-तृतीय में स्थित आईबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पेट में और भी है हेरोइन

अस्पताल में इलाज के दौरान 20 सितंबर को पुलिस को उसके पेट में आपत्तिजनक चीज होने का पता लगा। अस्पताल प्रशासन से 20 सितंबर को इसकी सूचना लाजपत नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

बयान देने की हालत में नहीं होने के कारण पुलिस मालीक जाडा का बयान नहीं ले सकी। उसके पेट से 23 सितंबर की रात सफेद रंग का पदार्थ निकला। सफेद रंग का पदार्थ पहले प्लास्टिक में लिपटा हुआ था और उसके ऊपर सफेद रंग की टेप लिपटी हुई थी।

मौके पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम बुलाई गई थी। टीम ने जांच के बाद बताया सफेद पदार्थ हेरोइन है और बढ़िया क्वालिटी की है। पेट से निकली हेरोइन 240 ग्राम थी। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी युवक के पेट में और भी हेरोइन है। आरोपी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें