फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सिग्नेचर ब्रिज से कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, आठ गोताखोरों ने पूरे दिन किया रेस्क्यू

Sun, 22 Sep 2024 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। बचाव दल के अनुसार एक मोटर बोट और आठ गोताखोरों ने पूरे दिन रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
नदी में डूबा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिग्नेचर ब्रिज से शनिवार शाम को करीब सात बजे एक युवक यमुना नदी में कूद गया था, जिसका 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। बचाव दल के अनुसार एक मोटर बोट और आठ गोताखोरों ने पूरे दिन रेस्क्यू किया, लेकिन अंश का कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंश परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहता है, जो 12वीं का छात्र है। शनिवार को वह घर से यमुना विहार कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। वह सिग्नेचर ब्रिज पर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। घटनास्थल से युवक का बैग, मोबाइल ,चप्पल और बाइक भी बरामद हुई है। उसने नदी से छलांग लगाई है या फिसला है इसकी भी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें