फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब नो रोमिंग

Wed, 05 Feb 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने उपभोक्ताओं को रोमिंग चार्ज में छूट देने की घोषणा की है। ज्यादा समय तक रोमिंग में रहने वाले ग्राहकों को इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल नोएडा जन संपर्क अधिकारी केडी वर्मा ने बताया कि कंपनी ने एक राष्ट्र, एक नंबर, एक रुपया प्रतिदिन का ऑफर उपभोक्ताओं को दिया है। जिसके तहत ग्राहकों को मात्र 92 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर से मोबाइल रिचार्ज कराना होगा और उनको तीन माह तक असीमित इनकमिंग कॉल फ्री की सुविधा मिलेगी।

एक माह तक रोमिंग में जाने वाले के लिए 67 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर है। एक दिन की रोमिंग के लिए पांच रुपए के टैरिफ वाउचर से रिचार्ज कराना होगा। प्लान में लोकल व नेशनल आउट गोइंग कॉल के लिए ग्राहकों को शुल्क के रूप में 1.5 पैसे प्रति सेकेंड देना होगा।
विज्ञापन


नियमित रोमिंग ग्राहकों के लिए बीएसएनएल प्लान दे रहा है। इसमें 149 रुपये के मासिक शुल्क पर पोस्ट पेड ग्राहकों को रोमिंग के दौरान असीमित फ्री इनकमिंग कॉल के साथ-साथ 100 मिनट लोकल व एसटीडी फ्री, 100 एसएमएस फ्री तथा लोकल/एसटीडी कॉल शुल्क (होम एलएसए व रोमिंग के दौरान) एक रुपया प्रति मिनट होगी।

705 रुपये में प्रीपेड ग्राहकों को 180 दिनों के लिए रोमिंग के दौरान असीमित इनकमिंग कॉल फ्री होगी। वहीं 168 मिनट बीएसएनएल नेटवर्क पर व 168 मिनट अन्य नेटवर्क पर मुफ्त वॉइस कॉल, 100 मिनट मुफ्त वीडियो कॉल, 200 एमबी फ्री डाटा व 50+50 एसएमएस (लोकल व नेशनल) मुफ्त मिलेंगे। लोकल व एसटीडी शुल्क 80 पैसे प्रति मिनट व एक रुपए प्रति मिनट (अन्य नेटवर्क पर) देय होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें