फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम दो सबस्टेशनों पर मरम्मत कार्य करेगा। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
220 केवी पल्ला सबस्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान सेक्टर-37 की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 33 केवी सबस्टेशन पर भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इस दौरान मथुरा रोड से सटे कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। बिजली निगम के अनुसार, मेट्रो निर्माण कार्य में दोनों सबस्टेशनों से जुड़ी कुछ लाइनें बीच में आ रही हैं।
निर्माण कार्य के चलते बिजली लाइनों में परेशानी न आए, इसलिए बिजली आपूर्ति को एहतियातन बंद किया जाएगा। एक्सईएन राम निवास ने बताया कि इसके लिए डीएमआरसी को विशेष परमिट दिया गया है।