फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक नहीं आएगी बिजली

Sun, 23 Feb 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबादवासियों के लिए प्रशासन का ये फैसला राहत और मुसीबत दोनों ही देने वाला है। राहत भरी खबर है ये इस बार गर्मियों में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं परेशानी वाली बात ये है कि इस योजना में मेंटीनेस के लिए रोजाना कई घंटों बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ेगा।

बिजली निगम ने 66 केवी सब स्टेशन ए-4 की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। अब ये सब स्टेशन 220 केवी का किया जाएगा। स्टेशन पर काम सोमवार से शुरू होगा। जिले में 29 सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है।

इसमें से दो सब स्टेशन 220 केवी के हैं, जबकि एक 33 केवी और बाकी 66 केवी हैं। इनमें से अधिकांश सब स्टेशन ओवरलोड की समस्या से ग्रस्त है।

सब स्टेशन पर 31एमवी क्षमता के चार ट्रांसफार्मरों को रखा जाएगा। यह कार्य सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान खेड़ी कलां, भूड़ कॉलोनी, न्यू इंद्रा कांप्लेक्स, सेक्टर-17, 18, 19, बढ़ौली, बसेलवा कॉलोनी, इंद्रा कांप्लेक्स, पब्लिक हेल्थ, सन फ्लेग अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
विज्ञापन


एसई आरएस यादव ने बताया कि रिहायशी दायरा बढ़ रहा है। जिस कारण सब स्टेशनों पर लोड भी बढ़ा है। सब स्टेशन पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति कर पाए इसके लिए कुछ सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें