फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक के 400 फ्लैट में छह दिन से नहीं बिजली

Mon, 03 Nov 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासिंग रिपब्लिक सोसायटी के एक टावर के 400 फ्लैट के लोगोें को छह दिन से बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे परेशान रेजीडेंट ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर बिजली दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने इसको बिल्डर और रेजीडेंट का विवाद बताते हुए हस्तक्षेप से इंकार कर दिया है। क्रासिंग रिपब्लिक को पावर कारपोरेशन वन प्वाइंट कनेक्शन दिया हुआ है।

यहां से बिल्डर से पावर कारपोरेशन को हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिजली बिल मिलता है। रेजीडेंट से टावर के हिसाब से बिल्डर खुद बिल वसूलते हैं।

क्रासिंग रिपब्लिक के लैबोनी सोसायटी के रेजीडेंट ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बिल देने के बावजूद सप्लाई काटने की शिकायत की। इस टावर के 400 फ्लैट में छह दिन से सप्लाई नहीं है।
विज्ञापन


इसकेबाद कारपोरेशन अफसरों से भी रेजीडेंट ने मुलाकात की। एसई एसबी यादव ने बताया कि सोसायटी में सर्विस देने का काम बिल्डर का है। कारपोरेशन ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन दिया हुआ है।

ऐसे में कारपोरेशन स्तर से उनकी कोई सहायता नहीं हो सकता है। रेजीेडेंट को बिल्डर से मिलकर ही सप्लाई की मांग करनी होगी। डीएम ने इस मामले की जांच के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें