फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो स्मार्ट सिटी बनने के करीब है गुड़गांव

Mon, 03 Nov 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी एनडीए सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के काफी नजदीक है। यहां जरूरत है कुछ क्षेत्रों में थोड़े सुधार की। गुड़गांव के लोग केंद्र सरकार से चाहते हैं कि यह स्मार्ट सिटी बने।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान गुड़गांव की रैली में गुड़गांव के हैदराबाद और बंगलूरू की तरह से होने की बात कही थी।

अब लोगों की मांग है कि अब तो केंद्र और राज्य दोनों में उनकी सरकार है। इस काम में देरी नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें: साइबर सिटी में खुला प्लॉट धोखाधड़ी का मामला

गुड़गांव देश का काफी विकसित शहर है। यहां का नजारा और कुछ सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं।

ऐसे में केंद्र सरकार अगर इसे अपने स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करे तो उसे अधिक काम नहीं करना होगा।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैस्कॉम) ने हरियाणा की पिछली सरकार के समक्ष इसकी मांग रखी थी।

पढ़ें:530 करोड़ के खिलाफ पहुंचा कोर्ट डीडीए

अब वह नई सरकार में इस मुहिम को तेज करने की योजना बना रही है। नैस्काम पदाधिकारी व फिडैलिटी इंडिया के प्रबंध निदेशक नितिन सेठ का कहना है कि गुड़गांव में स्मार्ट सिटी के काफी करीब है।
विज्ञापन


यहां पर मेट्रो, रैपिड मेट्रो और कॉरपोरेट कल्चर है। सिर्फ कुछ बातों पर ही यहां ध्यान देने की जरूरत है।

यह देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल और आईटी-बीपीएम हब है। इंटरटेनमेंट के ऐसे-ऐसे स्पॉट यहां पर हैं जो इसे स्मॉर्ट सिटी के पास तक ले जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें