फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नितिन गडकरी ने मेंटल हेल्थ सेंटर का किया उद्घाटन, फ्री इलाज कराएगा रोटरी क्लब नॉर्थ दिल्ली

Wed, 07 Jun 2023 09:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मेंटल हेल्थ कोविड के बाद बड़ी समस्या बनी है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। रोटरी क्लब सामाजिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभा रहा है। यहां जरूरतमंद लोगों को फ्री में इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रोटरी क्लब नॉर्थ दिल्ली के सिम्बस मेंटल हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ कोविड के बाद बड़ी समस्या बनी है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। रोटरी क्लब सामाजिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभा रहा है। यहां जरूरतमंद लोगों को फ्री में इलाज मिलेगा।

विज्ञापन

मेजर डिप्रेशन, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, बाईपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर, धूम्रपान जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए ब्रेन्सवे कंपनी ने डीप टीएमएस मशीन बनाई है। सेंटर में लगाई गई इस मशीन को बुधवार से शुरू कर दिया गया। नितिन गड़करी ने कहा कि वे रोज डेढ़ घंटे प्राणायाम करते हैं और फिट हैं। उन्होंने लोगों को आयुर्वेद की तरफ बढ़ने की सलाह दी। साथ ही समाज के ऐसे लोगों की मदद के लिए कहा जिनके जीवन में मानवीय विकार हैं।

 


इस कार्यक्रम को एक नई आशा नाम दिया गया था। कार्यक्रम में दिल्ली नॉर्थ के अध्यक्ष अशोक मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रकाश बराठी, डॉ. ललित खन्ना, टीएन सुब्रह्मण्यम, शरत जैन, डॉ. सुनील मित्तल, राजगोपाल रंगवाला इत्यादि उपस्थित थे। प्रकाश बराठी ने बताया कि 1.50 करोड़ रुपये की लागत से टीएमएस मशीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें