फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केसः अंतिम मुलाकात मान तीन दोषियों से मिले परिजन, अक्षय के घर से नहीं आया कोई

Fri, 31 Jan 2020 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
निर्भया से दरिंदगी के चारों दोषी भले एक बार फिर फांसी से बच निकले हों, लेकिन इससे पहले इनमें से तीन के परिजन अंतिम मुलाकात मान उनसे मिलने जेल पहुंचे। दोषियों से जेल प्रशासन ने साफ कह दिया था कि शनिवार को उन्हें फांसी हो सकती है। अगर वे परिवार से मिलना चाहते हैं तो उन्हें शुक्रवार को बुला सकते हैं। इसके बाद दोषियों ने अपने परिवारवालों को इस बात की सूचना दे दी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह से ही मुकेश, पवन और विनय के परिवारवाले उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। उधर, बिहार में रहने वाले अक्षय के परिवारवाले नहीं आ पाए। वे कुछ दिन पहले ही उससे मिलने बिहार से आए थे और मुलाकात के बाद लौट गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media
जेल सूत्रों ने बताया कि मुकेश, पवन और विनय के माता-पिता, भाई व परिवार के अन्य लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इसे अंतिम मुलाकात मानकर सभी भावुक हो गए थे, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी फांसी टल भी सकती है। जेल अधीक्षक के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अधिकारी भी मौजूद थे, जो परिजनों को समझा-बुझा रहे थे। साथ ही कैदियों को भी मानसिक तौर पर कमजोर नहीं होने की सलाह दे रहे थे।

4 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के डेथ वारंट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने फांसी की कोई तारीख निश्चित नहीं की है। इस तरह निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट जारी होने के बाद दूसरी बार टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमअम
निर्भया के दोषियों की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर एक फरवरी को तय फांसी को टालने की अपील की गई थी। गुरुवार को अदालत ने तिहाड़ जेल को नोटिस जारी कर शुक्रवार सुबह अपना पक्ष पेश करने के लिए कहा था। शुक्रवार को जेल के अधिकारियों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में इस याचिका का विरोध किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें