प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के लगभग 100 बॉडी बिल्डर व जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रतियोगिता में प्रकाश कुमार के नौ वर्षीय बेटे रुद्र कुमार ने भी प्रतिभाग किया। अपनी फिटनेस और व्यायाम को लेकर रुद्र पहले भी पुरस्कार जीत चुके हैं।
स्थिर रहकर 21 मिनट तक बिना रुके प्लैंक लगाने वाले नौ वर्षीय रुद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में रुद्र अपनी उम्र से तीन से चार गुना बड़े बॉडी बिल्डरों को मात दी। इसी के साथ आयोजक की ओर से रुद्र को आइसोलेट प्रोटीन, टी शर्ट व नौ हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
खुर्जा के नगला कोठी मोहल्ला निवासी प्रकाश कुमार ने बताया कि सोमवार को मेरठ के शास्त्री नगर में डायमाटाइज कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा देर तक प्लैंक (काष्ठफलक) लगाने पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्लैंक एक व्यायाम मुद्रा है, जो हाथ से कोहने के हिस्से और पैरों के पंजे के हिस्से के सहारे पूरे शरीर को बिना हिले स्थिर रखना होता है।
प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के लगभग 100 बॉडी बिल्डर व जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रतियोगिता में प्रकाश कुमार के नौ वर्षीय बेटे रुद्र कुमार ने भी प्रतिभाग किया। अपनी फिटनेस और व्यायाम को लेकर रुद्र पहले भी पुरस्कार जीत चुके हैं। इसी तरह जब प्रतियोगिता शुरू हुई तो कुछ लोग एक से दो मिनट में ही हार मान गए। कुछ अधिकतम पांच से सात मिनट तक रहे। इसमें रुद्र बिना हिले 21 मिनट तक प्लैंक लगाता रहा, जिसको निर्णायक ने ही रोक दिया।