गाजियाबाद में एक ठेली वाले ने दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बच्ची के पति शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोदीनगर की एक कॉलोनी में सोमवार को खिलौने खरीदने गई दस साल की बच्ची से ठेली वाले ने अश्लील हरकत की। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया है।
बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी ठेली वाले ने बच्ची से अश्लील हरकत की। किसी ने ठेली वाले की घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी ठेली वाले की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। घटना से जुड़ा 14 सकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया है।