माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों का कुछ और दिन का रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कुछ सवालों के जवाब अब तक तलाश नहीं कर सकी है जिसके लिए आरोपियों का रिमांड बढ़ाने की अपील अदालत से कर सकती है।
निक्की यादव हत्याकांड मामले में साहिल समेत अन्य पांच आरोपियों की पुलिस रिमांड आज (20 फरवरी) खत्म हो रही है। इसके तहत आज सभी छह आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस इन्हें अस्पताल ले जाकर इनका मेडिकल करवा रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों का कुछ और दिन का रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कुछ सवालों के जवाब अब तक तलाश नहीं कर सकी है जिसके लिए आरोपियों का रिमांड बढ़ाने की अपील अदालत से कर सकती है।
पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध
जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
निक्की-साहिल की हुई शादी पर रजिस्ट्री नहीं कराई थी
इस मामले में जानकारी सामने आई है कि साहिल और निक्की ने आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था। पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को मंदिर के पुजारी व प्रधान से पूछताछ की थी। वहीं आज शादी के गवाहों को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दोनों गवाह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।
साजिश के तहत निक्की हत्या करने ले गया था साहिल
अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।