बता दें कि निक्की यादव की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल गहलोत ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था। आरोपी ने निक्की के मोबाइल से सारा डाटा, चैट व मैसेज को डिलीट कर दिया था। आरोपी जानता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट है और पुलिस के लिए यह बड़ा सबूत हो सकता है। ऐसे में उसने पीड़िता के मोबाइल से सारा डेटा डिलीट कर दिया था।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को साहिल के भाई से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस उत्तम नगर, निजामुद्दीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व मित्राऊ गांव की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पूरे रूट की पहचान करने में जुटी हुई है।