फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सर्दी, दिन में गर्मी के तेवर; सप्ताह के अंत तक और चढ़ेगा पारा

Thu, 16 Feb 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है, इस कारण ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी की दस्तक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। लगातार दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। अगले सप्ताह के अंत तक गर्मी और बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

विज्ञापन

अभी सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है, इस कारण ठंड का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

मुंगेशपुर मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8.8 व रिज में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्के कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें