तेंदुआ का खौफ आसपास के जिलों में फैल गया है। हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर में भयभीत लोग रातों को जागकर पहरा दे रहे हैं। और स्कूलों तक बच्चों को छोड़ने-लेने जा रहे हैं।
बच्चों का अकेले जंगल में आना बंद कर दिया गया है। किसान समूहों में लाठी-डंडा लेकर खेतों पर जा रहे हैं। वन विभाग की नाकामी से लोगों में आक्रोश है। वहीं, अफसर तेंदुआ देखे जाने को अफवाह बता रहे हैं।
अफसरों को तेंदुआ भले ही दिखाई न दे रहा हो, लेकिन लोगों के दिमाग पर इसका खौफ है। धौलाना के गांव भागा के पास युवक छोटू ने सिकंदराबाद से वापस लौटते समय तेंदुआ देखा।
वहीं, सौलाना में एक किसान की बकरी गायब है। जिसके तेंदुआ के शिकार होने की चर्चा है। बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखने की अफवाह है।