फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी हुई गर्भवती तो पता चला मामा कर रहा था कई महीनों से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक मामा नाबालिग भांजी को कई महीने से हवस का शिकार बना रहा था। किसी को कुछ बताने पर भांजी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


नाबालिग करीब चार महीने की गर्भवती है। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज लिया है। नाबालिग भांजी अस्पताल में भर्ती है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 वर्षीय भांजी मीना (बदला हुआ नाम) फतेहपुर बेरी के भाटी माईंस इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

पता चला कि नाबालिग चार महीने से ज्यादा की गर्भवती है

घर में जब मीना की तबीयत खराब रहने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि वह चार महीने से ज्यादा की गर्भवती है।

मीना ने बताया कि उसका मामा उसके साथ कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। मीना को अकेला देखकर वह घर में आ जाता था। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के आरोपी मीना का सगा मामा है और मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले वह दिल्ली आया था और यहां प्राइवेट काम करता है। वह मीना के घर के बगल में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। मीना के पिता माली का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें