फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोझिकोड ट्रेन आगजनी: NIA ने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 10 जगहों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

Thu, 11 May 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सैफी शाहीन बाग का निवासी है और ट्रेन में आगजनी की घटना के चार दिन बाद 16 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने पिछले महीने केरल के कोझिकोड में  रेलगाड़ी में आगजनी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के शाहीन बाग और आसपास के इलाकों के 10 जगहों पर तलाशी ली।  एक   ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन में आगजनी से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शाहरुख सैफी और अन्य संदिग्धों की संपत्तियों की तलाशी ली गई। सैफी शाहीन बाग का निवासी है और ट्रेन में आगजनी की घटना के चार दिन बाद 16 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ अल्लेप्पी-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी-1 कोच में आग लगाने का मामला दर्ज किया गया जिसमें एक बच्चे और दो अन्य की मौत हो गई थी।

 

एनआईए से मिली जानकारी के मुताबिक केरल के कोझिकोड रेलवे पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और एनआईए ने 17 अप्रैल को जांच अपने हाथ में ली थी। एनआईए की अबतक की जांच में खुलासा हुआ कि सैफी, जाकिर नाइक, पाकिस्तान से उपदेश देने वाले तारिक जमील, इसरार अहमद और तैमूर अहमद सहित कई कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशकों का अनुसरण करता था। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कई डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें