फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से पानी ना डालने पर दिल्ली सरकार को एनजीटी ने फिर लगाई लताड़

Tue, 08 Nov 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनजीटी की फटकार
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस ओर दिल्ली सरकार ने शुरुआती दिनों में जिस तरह से उदासीनता दिखाई उसे लेकर एनजीटी ने मंगलवार(8 नवंबर) केजरीवाल सरकार को तेज फटकार लगाई है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के रवैये से नाराजगी जताते हुए एनजीटी ने पूछा कि आखिर पांच दिनों तक आप क्या रहे थे और हेलिकॉप्टर से पानी क्यों ‌नहीं डाला गया? उसने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने हर बात का मजाक बनाकर रखा है।

इसके साथ ही कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार से उन सभी डॉक्यूमेंट्स को पेश करने के आदेश दिए हैं जिससे पता चले कि सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या किया। साथ ही दिवाली पर पटाखा बैन करने के लिए क्या कदम उठाए गए इसके भी कागजात मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें