फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के छात्र नजीब की मां को घसीटने व छेड़छाड़ के मामले में DCW का पुलिस कमिश्नर को नोटिस

Tue, 08 Nov 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब की मां - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को इंडिया गेट पर जेएनयू छात्र नजीब की तलाश को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक लड़की के साथ किए गए दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


नोटिस में अखबारों में छपी फोटो और लड़की शिकायत को अटैच करने के साथ पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य सवालों के जवाब नोटिस मिलने के 72 घंटे में मांगे हैं।

स्वाति मालीवाल की तरफ से भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि एक लड़की की शिकायत मिली है कि 6 नवंबर को वह इंडिया गेट पर जेएनयू छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रही थी तभी उसे खींचा गया और शारीरिक छेड़छाड़ की गई। प्रदर्शन के दौरान उसे घसीटकर बस में ले जाया गया जबकि कोई महिला पुलिसकर्मी वहां नहीं थी।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि जो फोटोग्राफ छपे हैं उसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की के साथ किस तरह की छेड़छाड़ की गई। वो शर्म की बात है। घटना की फोटो से साफ है कि किसी तरह से पुलिस इस अशोभनीय घटना से इनकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें