फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने बनाया पार्कों को कंक्रीट का जंगल?

Sat, 08 Feb 2014 06:23 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों के विपरीत कच्ची जगहों को पक्की करने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गाजियाबाद नगर निगम आयुक्त को तलब किया है। शुक्रवार को कोर्ट ने अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


कंक्रिटाइजेशन पर दाखिल आकाश वशिष्ठ की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कच्ची जगहों को बिना जरूरत के पक्की करने के आंकड़ों को देखकर एनजीटी ने चिंता प्रकट की।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने नगर निगम के आयुक्त को अगली सुनवाई के दौरान उपस्थित होने को कहा है।

यह भी पढ़ें: यहां बनाए जा रहे हैं 33 रेस्टोरेंट

याचिकाकर्ता आकाश वशिष्ठ ने बताया कि पार्कों, रिहायशी इलाकों की सड़कों के आसपास की कच्ची जमीन पक्की कर दी गई है। ये सरकार के आदेश की अवहेलना है।

नगर निगम की दलीलों से असंतुष्ट एनजीटी ने नगर निगम आयुक्त को तलब किया है। मामले पर अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

याचिकाकर्ता और वकील पारुल ने कहा कि कोर्ट से हमने कंक्रिटाइजेशन पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे नहीं माना। साथ ही पूरे मामले पर जवाब देने के लिए नगर निगम आयुक्त, गाजियाबाद को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें