फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला क्रिकेट मैचों को एनजीटी की सशर्त अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनजीटी ने 20 लाख रुपये जमा कराने की शर्त पर दी 16, 18 और 20 अक्टूबर के महिला मैचों की अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भूजल के इस्तेमाल पर सख्ती दिखाई है। अधिकरण ने 16, 18 और 20 अक्तूबर को होने वाले महिला क्रिकेट मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसके लिए स्टेडियम से जुड़ी संस्था को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पास 20 लाख रुपये जमा कराने होंगे।
एनजीटी के मुताबिक, स्टेडियम के मैदान के रखरखाव और सिंचाई में करीब 828 किलोलीटर भूजल का इस्तेमाल हो रहा है। स्टेडियम में 150 किलोलीटर क्षमता का सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) भी मौजूद है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एसटीपी से रोजाना कितना उपचारित पानी उपलब्ध हो रहा है और उसमें से कितना पानी मैदान के रखरखाव में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकरण ने कहा कि भूजल महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है और इसका इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। मैदान की सिंचाई के लिए ताजे भूजल के बजाय उपचारित पानी के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
एनजीटी ने 20 लाख रुपये की राशि से क्षेत्र में भूजल पुनर्भरण की योजना तैयार कर उसे अधिकरण के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। स्टेडियम प्रबंधन को उपचारित पानी के इस्तेमाल से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट भी अगली सुनवाई से पहले पेश करनी होगी।
विज्ञापन

इससे पहले दो जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश में एनजीटी ने तीन स्टेडियमों में उसकी अनुमति के बिना खेल गतिविधियां आयोजित करने पर रोक लगाई थी। अब आगामी महिला क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए इस आदेश में संशोधन किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर 2026 को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें