पुलिस के अनुसार, रविवार को परी चौक के पास स्थित एक अस्पताल में दादरी निवासी महिला को पेट में दर्द के कारण भर्ती कराया गया था। आरोप है कि रात 1:30 बजे महिला को एक नर्सिंग स्टाफ छूने लगा। शुरुआत में महिला को लगा कि आरोपी दवा देने के लिए आया होगा, लेकिन उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी। महिला ने शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।