फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में था टैग नाले में मिला नवजात का शव

Thu, 08 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार सुबह एक नवजात मासूम का शव नाले से बरामद हुआ। स्थानीय निवासी ने पानी के ऊपर शव तैरता हुआ देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। नवजात के हाथ पर एक टैग बंधा हुआ मिला है। जिसमें बेबी ऑफ प्रिया लिखा हुआ है।

पुलिस की मानें तो शव दिलशाद गार्डन स्थित रेड क्रॉस अस्पताल के बाहर बरामद हुआ। टैग पर 3 जनवरी की तारीख भी है।

पुलिस पता लगा रही है कि तीन जनवरी को आसपास के किस अस्पताल में प्रिया नाम की महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें