फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगी शराब की बोतलों समेत लूट लिए 1.35 लाख

Wed, 07 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन स्थित वाइन मॉडल शॉप पर मंगलवार देर रात चार नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर 1.35 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


बदमाश भागते समय महंगी शराब की दो बोतल भी ले उड़े। हालांकि, वाइन शॉप के मैनेजर और पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को अल्फा-वन स्थित वाइन मॉडल शॉप के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से करीब 1.35 लाख रुपये लूट लिए।

भागते समय लुटेरे महंगी शराब की दो बोतल भी ले गए। इसके बाद डीएसपी हरिंद्र मौके पर पहुंचे। हालांकि, वाइन शॉप के मैनेजर एके तिवारी ने कहा कि कुछ युवकों ने शॉप पर हंगामा किया और दो बोतल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके एक साथी को नौकरी से निकाल दिया था, जिसे लेकर हंगामा किया गया। वहीं, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं है बल्कि कुछ युवकों ने हंगामा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें