फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में नियमों की अनदेखी पड़ी मंहगी

Thu, 02 Jan 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर जश्न मनाने के लिए उमड़ी भीड़ ने गुड़गांव-महरौली रोड पर रात को अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर खूब हुड़दंग मचाई। पुलिस ने माहौल बिगड़ने से पूर्व दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। नशा टूटने पर सभी को सुबह रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने एमजी रोड पर अलग-अलग पब व मॉल के बाहर खड़े लोगों में से दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जो लोग जोड़े के साथ थे उनको पुलिस छेड़ा तक नहीं। लेकिन जो हंगामा करना चाहते थे उनकी खैर नहीं रही।

ट्रैफिक पुलिस ने काटे 63 चालान

ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 32 नाके लगाएथे। जिस पर पुलिस टीम एल्को मीटर लेकर खड़ी थी। जश्न में शामिल होने जा रहे लोगों की जांच की जा रही थी। टीम ने रात भर में अलग-अलग स्थानों पर 63 चालान काटे।
विज्ञापन


चार पब संचालकों को नोटिस की तैयारी

आबकारी विभाग ने नए साल के जश्न पर नजर रखने के लिए अलग-अलग छह टीमें बनाई थी। जो स्थानीय पुलिस के संपर्क में थी। आबकारी अधिकारी के अनुसार रात तीन बजे तक टीम के लोग ड्यूटी पर रहे। टीम ने एमजी रोड पर मानक का उल्लंघन करते हुए चार पब संचालकों को पकड़ा। जिनको नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें