फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से बीती जश्र की रात, 56 पियक्कड़ों के काटे चालान

Fri, 01 Jan 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्र में बृहस्पतिवार की रात साइबर सिटी डूबी रही। पुलिस व मॉल प्रबंधन की ओर से की गई तैयारी के चलते किसी तरह का विवाद न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात को साइबर सिटी में लोगों ने जमकर धूम मचाया। कहीं पर किसी तरह का विवाद न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही गुडग़ांव-महरौली रोड पर डावर्जन के कारण जाम रहा।

पुलिस को आधा-आधा घंटे के अंतराल पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए तीन से चार बार रोड खोलना पड़ा। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्ली व फरीदाबाद को जोडने वाले मार्ग पर लगे नाकों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच हुई। जिसमें 56 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया।
विज्ञापन


कहां-कहा लगे नाके :
: सिरहौल बार्डर
: गोल्फ कोर्स रोड
: आया नगर बार्डर
: गुडग़ांव-फरीदाबाद मार्ग
: दिल्ली बिजवासन मार्ग

मॉल में दिखी सखन चौकसी : नए साल पर जश्र मनाने के लिए आने वाले लोगों का पहचान पत्र जांच करने के बाद ही उनको भीतर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके साथ ही मॉल के प्रत्येक तल पर अलग-अलग संख्या में जवानों को तैनात किया गया था।

पुलिस का केन्द्र रहा सहारा मॉल : एम जी रोड पर 100 से अधिक जगह पार्टी चल रही थी, हर फ्लोर, हर पब के बगल होटल व रेस्ट्रोरेंट में भीड़ थी। पुलिस के लिए सबसे प्रमुख केन्द्र सहारा मॉल रहा।

जहां पर एसीपी भानु प्रताप सिंह व एसीपी डीएलएफ रमेश पाल ने मोर्चा संभाल रखा था। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण की ओर से पूरे क्षेत्र का चक्कर लगाने के बाद वहीं पर पहुंचा जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें