फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है महिला सुरक्षा के लिए जारी नया वाट्सएप नंबर

Sun, 08 Feb 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पलवल के बीच शटल गाड़ियों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने नया कदम उठाया है। उच्चाधिकारियों ने नया वाट्सअप नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


कोई भी महिला यात्री सफर के दौरान असुविधा होने पर किसी भी समय मैसेज कर मदद मांग सकती हैं। यह जानकारी जीआरपी के आईजी श्रीकांत जाधव ने दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा फुलप्रूफ करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल में थाने व चौकियां हैं लेकिन कई बार महिला यात्रियों को उस तरह की मदद नहीं मिल पाती, जिस तरह महिला यात्री अपेक्षा करती हैं।

उन्होंने बताया कि जीआरपी ने वाट्सअप नंबर 8814888724 जारी किया है। यह जीआरपी हरियाणा का वाट्सअप नंबर है। कोई भी महिला यात्री किसी भी समय फोनकर या मैसेज के जरिए मदद मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें