फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का अपमान करने वालों को दिया जा रहा पुरस्कार

Sun, 08 Feb 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड शिल्प मेले में हरियाणा के अपना घर में लगे जिस बोर्ड में फरीदाबाद की बेटियों का अपमान किया गया है, मेला प्रशासन उसी पर पुरस्कार बांट रहा है।
विज्ञापन


अफसरों की मनमानी का आलम देखिए कि वह अब भी अपनी गलती सुधारने को तैयार नहीं हैं। फरीदाबाद की जिन बेटियों ने शूटिंग के क्षेत्र में दुनियाभर में हरियाणा का डंका बजाया उसी शहर में मेला प्रशासन उन्हें सम्मान देने को तैयार नहीं है।

ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग की ओर से हरियाणा के अपना घर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का एक बोर्ड लगाया गया है। इसमें प्रदेश की लगभग सभी खिलाड़ियों व प्रतिभाओं को दर्शाया गया है लेकिन फरीदाबाद की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीसा सैय्यद, अनुराज सिंह व श्वेता चौधरी जैसी बेटियों का नाम तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि पर्यटन अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है, इसके बावजूद वह गलती सुधारने को तैयार नहीं हैं। यही नहीं विभाग के अधिकारी उसी बोर्ड के साथ खींची गई तस्वीर को पुरस्कार में शामिल कर लिया।

मेला के नोडल अधिकारी राजेश जून पिछले पांच दिन से बोर्ड को जल्द ठीक कराने की बात कर रहे हैं, लेकिन शनिवार तक बोर्ड की गलती सुधारी नहीं जा सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें