फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहकीकात: चंद्रमोहन के साले ने उगले कई 'राज'

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मंदिर की पांच सौ वर्ग गज जमीन को अपने कब्जे में करने और अपने पड़ोसियों को हत्या में फंसाने के लिए विदेश ने चंद्रमोहन शर्मा का साथ दिया था।
विज्ञापन


चंद्रमोहन ने पूरे कांड को खुद अंजाम दिया था। विदेश को उसने सिर्फ एक्सप्रेसवे तक छोड़ने के लिए बुलाया था लेकिन वारदात की पूरी जानकारी उसे भी थी।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रमोहन के साथ हत्या और पूरे कांड को अंजाम देने में तो विदेश साथ नहीं था लेकिन उसे पूरी घटना की जानकारी थी। घटना के बाद विदेश अपने जीजा चंद्रमोहन को बाइक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर छोड़कर आया था।

दुश्मनों को फंसाने की ऐसी साजिश

विदेश ने चंद्रमोहन का साथ इसलिए दिया था कि ताकि गांव में मंदिर की जमीन को लेकर चल रही रंजिश में दुश्मनों को हत्या के आरोप में फंसाया जा सके और उसके बाद मंदिर की करीब 500 वर्ग गज जमीन उसे मिल जाए।

चंद्रमोहन ने विदेश से वादा किया था कि सविता शर्मा को इंश्योरेंस और कंपनी से क्लेम की जो राशि मिलती उससे बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से हो जाता। एसपी ने बताया कि विदेश केवल जमीन और अपने विरोधियों को हत्या के मामले में फंसाने के लिए पूरे कांड का राजदार बना था।

एसपी ने बताया कि विदेश द्वारा लगातार पुलिस पर दबाव बनाने और पूरे कांड में किसी प्रकार का दुख न जाहिर करने पर शुरू में ही उस पर कुछ संदेह हुआ था लेकिन मौके को देखते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

चंद्रमोहन और विदेश के बीच रहेगी दूरी

पुलिस ने बुधवार को विदेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जेलर एमएम खान ने बताया कि विदेश को उसके चंद्रमोहन से दूर रखा गया है, जिससे वह किसी तरह की बात न कर सके। उन्होंने बताया कि जेल के नियम के अनुसार उन दोनों को अलग रखा जाएगा यदि पुलिस चाहती है तो ही उनको एक साथ किया जा सकता है।

बता दें कि चंद्रमोहन ने प्रेमिका से शादी करने के लिए खुद के मरने का नाटक करते हुए बंगलूरू भाग निकला था। इस घटना में उसने एक विक्षिप्त को अपनी कार में जलाकर मार डाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें