फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की तर्ज पर अब बसों में भी लागू होगा नंबर

Wed, 12 Feb 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने प्रदेश भर में बसों के रूट नंबर निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें अब पुराने रूट नंबरों से नहीं पहचानी जाएंगी बल्कि मुख्यालय से जारी किए गए चार अंकों के नंबर रोडवेज बसों की नई पहचान होंगे।

सोमवार शाम क्षेत्रीय प्रबंधन को नए रूट नंबरों के बारे में निगम की तरफ से जानकारी दी गई। अगले दो दिनों के अंदर नए रूट नंबर बसों पर चस्पा करने के आदेश मुख्यालय की तरफ से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के सभी डिपो की बसें अब रूट नंबर से दौड़ती नजर आएंगी। चार अंकों के रूट नंबर मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए हैं। जिनमें सिटी से लेकर आउटर बस सेवा भी शामिल है। यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

हालांकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बसें पहले भी रूट नंबरों से ही दौड़ रही थीं, लेकिन नए नंबर जारी होने के बाद पुराने नंबरों को हटा दिया जाएगा।

रूट---------------------------------------नंबर
नोएडा से आगरा--------------------------------4944
नोएडा से एटा-----------------------------------5128
नोएडा से हापुड़----------------------------------5182
नोएडा से हाथरस-------------------------------7650
नोएडा से कोटद्वार-------------------------------4946
नोएडा से मेरठ----------------------------------4947
नोएडा से अलीगढ़-------------------------------8042
सेक्टर 12/22 से ग्रेटर नोएडा-------------------5707
सेक्टर 35 से नई दिल्ली------------------------5629
सराय कालेखां से भंगेल--------------------------5176
ग्रेनो से नई दिल्ली (वाया एक्सप्रे.)-----------------8843
ग्रेनो से नई दिल्ली (वाया भंगेल)-------------------5181
गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा-------------------------5703
आईओसी से जीबीटीयू------------------------------5700
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें