फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह लागू होगी नई लैंड पूलिंग पॉलिसी, योजना पर 700 लोगों से ली गई प्रतिक्रिया

Thu, 05 Jul 2018 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dda
विज्ञापन

दिल्ली में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी इसी माह के अंत तक लागू हो सकती है। बिल्डर्स और किसानों सहित करीब 700 लोगों से योजना पर प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इसे लागू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद साफ हो चुका है कि अगले सप्ताह तक डीडीए की बोर्ड बैठक भी हो जाएगी। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में डीडीए की ओर से लैंड पूलिंग पॉलिसी और लोगों की प्रतिक्रियाओं के समावेश से जुड़ी फाइल पर अंतिम मंजूरी के लिए चर्चा होगी। इसके बाद डीडीए पॉलिसी लागू करने के लिए मंत्रालय को भेजेगा।

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई खत्म होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं को नई योजना में शामिल किया जा रहा है। चूंकि काफी समय से इस पॉलिसी को लेकर लोग ऐतराज जता रहे हैं। इसलिए आपत्तियां एवं सुझावों पर चर्चा करने के बाद इनमें जरूरी प्रतिक्रियाओं को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बीते दिनों हुई जनसुनवाई में किसान और बिल्डर्स के अलावा भी लोग मौजूद थे। वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इनकी प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड में रखा गया है। कई लोगों ने वर्ष 2013 की पॉलिसी को ही ठीक बताते हुए नई योजना का विरोध भी किया है, लेकिन डीडीए ने नई और पुरानी दोनों ही योजना की स्टडी करने के बाद ही इस दिशा में आगे कदम रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें