पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है। पुलिस को सुनंदा पुष्कर के मोबाइलों की गुजरात लैबोरेटरी से रिपोर्ट मिल गई है। सीलबंद लिफाफे में इस रिपोर्ट को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है।
दक्षिण जिले के सरोजनी नगर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर रिपोर्ट लेने गुजरात गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसी कुछ बातें सामने आ रहीं है कि सुनंदा पुष्कर के मोबाइलों से कुछ मैसेज डिलीट किए गए थे। मामले की जांच अब सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे बढ़ेगी।
गौरतलब है कि सुनंदा के ब्लैकबेरी के तीन मोबाइल व लैपटॉप गुजरात के गांधी नगर स्थित एक हाईटेक लैब में जांच के लिए नवंबर में भेजे गए थे। जांच के लिए बनी एसआईटी के एक सदस्य ने दावा किया कि गांधी नगर स्थित लैब से रिपोर्ट का एक हिस्सा मिला है।