फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा आएंगे तो दिल्लीवालों के लिए लाएंगे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा जहां होंगे उसके आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। चाहे वह होटल हो या कोई कार्यक्रम। ट्रैफिक बहुत पहले ही रोक दिया जाएगा और जब वह रहेंगे ट्रैफिक बंद ही रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में तीन दिन तक नई दिल्ली के जाम रहने की पूरी संभावना है। सरदार पटेल मार्ग तीन दिन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी दबी जुबान में तो लोगों को तीन दिन नई दिल्ली में न आने की सलाह दे रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के  विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर का कहना है कि जहां अमेरिकी राष्ट्रपति रहेंगे वहां का ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि वह मानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आने से दिल्ली में ट्रैफिक पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि  ओबामा की यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095 की संख्या बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक हेल्पलाइन की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 कर दी गई हैं। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वह ट्रैफिक  हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता ले सकता है।
विज्ञापन

25 से 27 जनवरी तक इन इलाकों से ना गुजरें

ओबामा की यात्रा को देखते हुए सरदार पटेल मार्ग को पंचशील मार्ग से धौला कुआं तक बंद रखा जाएगा। सरदार पटेल मार्ग 25 से लेकर 27 जनवरी तक 24 घंटे बंद रहेगा। सरदार पटेल मार्ग पर किसी भी कैरिज्वे पर ट्रैफिक के चलने की अनुमति नहीं होगी।

ओबामा सरदार पटेल मार्ग स्थित मौर्या शेरेटन होटल में ठहरेंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक  व्यवस्था को देखते हुए उनके ज्यादातर कार्यक्रम नई दिल्ली जिले में ही रखे जा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम अगस्त क्रांति मार्ग स्थित सीरी फोर्ट में कार्यक्रम होना था। अमेरिकी राष्ट्रपति करीब 650 सीईओ से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले के इनपुट्स व ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए अब सीरी फोर्ट में कार्यक्रम नहीं रखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अब ये कार्यक्रम ताज पैलेस होटल में होगा। इसके अलावा वह हैदराबाद हाउस, राजघाट आदि जगहों पर भी जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा से काफी पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा और वह उनके जाने के बाद ही ट्रैफिक को खोला जाएगा।25 सो 27 जनवरी तक इन इलाकों से ना गुजरें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें