फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी सौदे में होने वाली धोखाधड़ी से बचाएगा ये ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गाजियाबाद में जमीन खरीदने वाले लोग धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकेंगे। लोग खरीदी जा रही जमीन की फोटो खींचकर ही उसका लैंड यूज पता कर सकेंगे।
विज्ञापन


जीडीए की अवर स्मार्ट गाजियाबाद प्रतियोगिता में एचआरआईटी स्टूडेंट ने इस ऐप का प्रोजेक्ट जीडीए को सौंपा है। फिलहाल प्रतियोगिता में अंतिम रूप से चयन होने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेजों के 120 स्टूडेंट्स बचे हैं।

बीते माह जीडीए ने शहर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बीच ट्रैफिक, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं के हल के लिए कंपीटीशन कराया था।
विज्ञापन

फोटो खींचकर ऐप पर डालते ही पता चलेगा लैंडयूज

स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर, मोबाइल ऐप या अन्य आधुनिक तकनीक के माध्यमों से इन समस्याओं से निजात का हल सुझाना था। प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी की विजेता टीम को क्रमश: एक लाख, 60 हजार और 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जीडीए ओएसडी विद्याभूषण ने बताया कि एक स्टूडेंट ने ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है कि उसमें जीडीए का मास्टर प्लान अपलोड कर दिया है।

प्रोजेक्ट के मुताबिक जैसे ही कोई व्यक्ति किसी जमीन का फोटो खींचेगा, मास्टर प्लान में उस जमीन का लैंडयूज पता चल जाएगा। ऐसे में कोई खेती की जमीन को आवासीय बताकर नहीं बेच सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें