फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से रोकने पर नेपाली युवक द्वारा पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपुर इलाके में नेपाली मूल के एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। सागरपुर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मीना (25) पति सुभाष सिंह थापा और दो बच्चों के साथ ब्रह्मपुरी पंखा रोड इलाके में रहती थी। सुभाष पास में स्थित कार सर्विस स्टेशन में काम करता है।

गत 16 अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मीना की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मीना का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा है। उसका गला घोंटा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुमन अपने पति के साथ रहती थी

मीना के कमरे के बगल वाले कमरे में उसकी बहन सुमन अपने पति के साथ रहती है। सुमन ने पुलिस को बताया कि मीना की छह साल पहले सुभाष से शादी हुई थी। सुभाष शराब पीने का आदी है।

मीना अक्सर उसे शराब पीने से मना करती थी। इस बात को लेकर अक्सर दंपति के बीच झगड़ा होता था। सुमन ने बताया कि 15 अगस्त की रात भी सुभाष शराब लेकर घर पहुंचा था।

इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। 16 अगस्त की सुबह सुभाष कमरे से हड़बड़ाकर निकला और फरार हो गया। शक होने पर जब वह मीना के कमरे में आई तो मीना मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मीना के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें