फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने नाबालिग को रास्ते में रोककर बनाया हवस का शिकार

Sun, 26 Jul 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना थाना क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोहना थाना पुलिस ने गांव के रहने वाले युवक पर पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


सोहना के सचौली गांव की रजिया  (काल्पनिक नाम अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह भैंस को पानी पिलाने के बाद घर जाने लगी तभी गांव का रहने वाला युवक अकरम ने उसका रास्ता रोककर उसे जबरन पास के मकान में लेकर चला गया।

आरोप है कि अकरम ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना को किसी को न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घर जाकर पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते हुए परिवार वालों के होश उड़ गए और उन्होंने पीड़िता को थाने में ले जाकर इसकी शिकायत दी। पीड़िता के बयान पर सोहना थाना पुलिस ने शनिवार को अकरम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि पिछले दिनों सोहना गांव में ही खेत में चारा लेने गई एक नाबालिगा के साथ गांव के कुछ युवकों ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें