उत्तर प्रदेश के गढ़ क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे पढ़कर आपका दिल भी पसीज जाएगा और कुत्ते पर हुई जुल्म की इस कहानी आपको रुला भी सकती है।
गौरतलब है कि एक डॉगी के भौंकने पर पड़ोसी ने उसके पेट में सरिया घोंपकर हत्या कर दी। यहीं नहीं भूख से तड़पकर उसके एक पपी ने दम तोड़ दिया और शेष बच्चों की हालत भी बिगड़ रही है।
डॉगी के मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला घोसियान निवासी पूरन सिंह के डॉगी को पीटने के बाद पड़ोसी ने पेट में सरिया घोंपकर मार डाला।