फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट जनकपुरी में किरयाना दुकानदार समेत पड़ोसी भी कोरोना पॉजीटिव 

Mon, 20 Apr 2020 04:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के हॉटस्पॉट जनकपुरी के ब्लॉक सी-2 में दो और कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। जांच में पॉजीटिव होने के बाद हॉटस्पॉट में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक किरयाना दुकानदार जबकि दूसरा पड़ोसी है। संक्रमण के नए मामले सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस टीमें और अधिक सतर्क हो गई हैं। 

विज्ञापन


इस क्षेत्र में पहले तीन लोग पॉजीटिव होने के बाद जनकपुरी सी ब्लॉक को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। दो नए मामलों में एक के दुकानदार होने के बाद वहां से सामान ले जाने वालों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है ताकि संक्रमण को आगे न बढने दिया जाए। आसपास रहने वालों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है ताकि कोई भी अगर संक्रमित है तो उसकी पहचान की जा सके। 

डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित
डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों ही निजी अस्पतालों में कार्यरत हैं। ये लोग एलएनजेपी अस्पताल से कलावती अस्पताल में रेफर किए गए थे। फिलहाल सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुखर्जी नगर के रेस्तरां मालिक पर केस दर्ज
मुखर्जी नगर इलाके में सामाजिक दूरी के निर्देश का पालन नहीं करने पर पुलिस ने एक रेस्तरां मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में रेस्तरां मालिक संजीव चावला ने बताया कि ग्राहक कम आने की वजह से वह लोगों को निर्देश पालन करने के लिए नहीं कहता है। पुलिस के अनुसार मुखर्जी नगर थाने में तैनात हवलदार प्रशांत शनिवार को सिपाही शंकर के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। बत्रा सिनेमा के पास एक रेस्तरां के बाहर कुछ लोग खड़े दिखे जो सामाजिक दूरी के निर्देश का पालन नहीं कर रहे थे। पूछताछ में लोगों ने बताया कि रेस्तरां मालिक ने उन लोगों से सामाजिक दूरी के बारे में कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें