परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल रोकने के लिए ठोस उपाय किए हैं। इसमें उम्मीदवारों और निरीक्षण कर्मचारियों दोनों के लिए मल्टीस्टेज बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण,, उड़न दस्तों द्वारा औचक निरीक्षण, उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में दी गई जानकारी जांचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई )टूल का प्रयोग, गहन निरीक्षण पर्यवेक्षण होगा। इसके अलावा, परीक्षा के पहले एक घंटे और आखिरी आधे घंटे में किसी भी बायो-ब्रेक की अनुमति नहीं दी गई है, साथ ही प्रत्येक बायो ब्रेक के बाद उम्मीदवार के बायोमेट्रिक्स का मिलान किया जाएगा।
यदि कोई उम्मीदवार अपनी जगह किसी अन्य को परीक्षा देने भेजता है तो दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संबंधित उम्मीदवार भविष्य में कभी किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। इसके अलावा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 का अधिनियमन परीक्षा एजेंसियों को कदाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है।
एडमिट कार्ड की कापी लाएं
एनटीए वेबसाइट से उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसकी प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। उसमें छात्र की फोटो,हस्ताक्षर और रोल नंबर बारकोड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना जरूरी है। यदि प्रिंट कॉपी में यह जानकारी साफ नहीं आ रही होंगी तो वे दोबारा एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कॉपी निकाले।