फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नीरज बवाना गैंग का शातिर बदमाश प्रवीण गिरफ्तार, 18 आपराधिक मामले में रहा शामिल

Sat, 25 Nov 2023 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने नीरज बवानिया गिरोह से जुड़े सक्रिय बदमाश प्रवीण उर्फ विक्रांत को गिरफ्तार किया है। वह एक आदतन अपराधी है और पहले दिल्ली और यूपी में जबरन वसूली, हत्या का प्रयास, डकैती, शस्त्र अधिनियम आदि सहित 18 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुख्यात फरार अपराधी प्रवीण उर्फ विक्रांत पुत्र सरदार सिंह निवासी बागपत, यूपी, उम्र 45 वर्ष को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। वह एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। वह जबरन वसूली, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 18 से अधिक जघन्य मामलों में भी शामिल रहा है। आरोपी नीरज बवानिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है और अशोक प्रधान और उसके साथियों से बदला लेने के मौके की तलाश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें