फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लावर शो में एनडीएमसी ने जीती नोएडा चेयरमैन ट्रॉफी

Mon, 24 Feb 2014 07:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में 21 से 23 फरवरी तक चली 28वीं पुष्प प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर एनडीएमसी पहले स्थान पर रहा। जबकि मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने रविवार शाम चार बजे पुष्प प्रदर्शनी के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। हीरो मोटर्स के डहेलिया फूल को आकार के आधार पर किंग ऑफ डहेलिया व क्वीन ऑफ डहेलिया का पुरस्कार मिला।

स्पॉट गार्डेन प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के उद्यान विभाग को संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त हुआ। एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर 93 के व्यू पार्क को सर्वश्रेष्ठ पार्क का दर्जा मिला।
विज्ञापन


वहीं, फूलों और हरियाली को बढ़ावा देने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले फ्लोरीकल्चर सोसायटी के अध्यक्ष जीबी पंत को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। एसीईओ ने यह पंत को यह पुरस्कार प्रदान किया।

रविवार को धूप खिलने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। फूलों का मजा लेने के साथ ही खरीददारी भी की। लोग अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उद्यान विभाग ने तीनों दिन मिलाकर एक लाख दर्शकों के आने का अनुमान लगाया है।

इससे पहले शनिवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवयित्री डा. सरिता शर्मा, सरदार प्रताप फौजदार, राजेंद्र सोलंकी, शम्भू शिखर, दिनेश रघुवंशी, महेंद्र अजनबी, पवन दीक्षित व पदमिनी ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी।

पुरस्कार वितरण के दौरान प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता यादव सिंह, निदेशक एमपी शर्मा, उपनिदेशक राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, सहायक निदेशक आरके गुप्ता, फ्लोरीकल्चर सोसायटी से मंजू ग्रोवर, दीपा पसरीचा आदि मौजूद रहे।

चित्रकला प्रतियोगिया
पुष्प प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन से पांच वर्ष की श्रेणी में इप्सिता झां, छह से आठ वर्ष की श्रेणी में नीतू, नौ से बारह वर्ष में कृति वैद्य और 13 से 16 साल की श्रेणी में समरविले स्कूल के सागर बनर्जी को पहला स्थान मिला।

नृत्य में अमर पब्लिक स्कूल प्रथम
प्रदर्शनी में नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 12 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। अमर पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति के नेतृत्व में छात्राओं ने नारी के रूद्र रूप पर आधारित नत्ृय पेश कर प्रथम स्थान हासिल किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं को दूसरा और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। पद्मश्री सम्मान प्राप्त उड़िया नृत्यांगना गीता महालिक ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे नमो के समर्थक
पुष्प प्रदर्शनी में तमाम ऐसे युवा भी पहुंचे, जो हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगा रहे थे। ये मोदी की तस्वीर वाली टी शर्ट और मुखौटा पहने हुए थे। ये प्रदर्शनी में आने वालों को मोदी का बैज लगा रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें