फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या दिल्ली नहीं बन पाएगा वाईफाई जोन?

Sat, 12 Jul 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटियन की दिल्ली को वाईफाई जोन बनने में अड़ंगा लग गया है। कनॉट प्लेस व खान मार्केट में ट्रायल पूरा होने के बाद वाईफाई सुविधा शुरू करने बाद मोबाइल कंपनी पीछे हटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने यह सुविधा शुरू करने के लिए एनडीएमसी से भुगतान मांगा है। मगर एनडीएमसी ने उनको भुगतान करने से मना कर दिया है।

इतना ही नहीं, मोबाइल कंपनियों को चेतावनी दी है कि पांच दिन के अंदर वाईफाई सुविधा पूरी तरह शुरू नहीं करने पर उनका अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही उनको बताया गया है कि उनकी शर्तों पर कई कंपनी वाईफाई सेवा शुरू करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल एप 'पूछ-ओ' पर ट्रैक करें ऑटो रिक्शा

एनडीएमसी ने इस वर्ष फरवरी माह में अपने पूरे इलाके को वाईफाई करने का फैसला किया था। उसने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कनॉट प्लेस व खान मार्केट में वाईफाई सेवा करने के लिए दो मोबाइल कंपनियों के साथ अनुबंध किया।
विज्ञापन


उसने कनॉट प्लेस में टाटा कंपनी और खान मार्केट में वोडाफोन कंपनी को वाईफाई सेवा शुरू करने का कार्य दिया। उन्होंने करीब एक सप्ताह तक ट्रायल करने के बाद इस सप्ताह वाईफाई सुविधा शुरू कर दी। मगर उन्होंने अब एनडीएमसी से वाईफाई सेवा शुरू करने के लिए भुगतान मांगना शुरू कर दिया।

उधर, एनडीएमसी ने उनको टका सा जवाब देते हुए भुगतान करने से मना कर दिया। उसने कहा है कि अनुबंध करने के दौरान भुगतान करने के संबंध में कोई बात नहीं थी।

अनुबंध के अनुसार संबंधित कंपनियों को ही वाईफाई सिस्टम लगाने के साथ-साथ उनका खर्चा उठाना है। एनडीएमसी को केवल सिस्टम लगाने के लिए जगह उपलब्ध करानी है और उनको जगह मुहैया करा दी है।

एनडीएमसी प्रवक्ता के अनुसार लुटियन की दिल्ली को हर हाल में वाईफाई जोन बनाया जाएगा। दोनों कंपनियों ने यह कार्य नहीं करने की स्थिति में अन्य विकल्प पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में दोनों कंपनियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें