फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में चलेंगे नए मॉडल के ऑटो

Sat, 01 Mar 2014 03:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों की गलियों में दौड़ने वाला आटो अब हाईवे पर फर्राटा भरता नजर आएगा। परिवहन विभाग के एनसीआर आटो चलाने के निर्णय से इस सिटी व्हीकल का रूप ही बदल गया है।
विज्ञापन


16 किमी दायरे के सापेक्ष अब आटो सौ किमी से ज्यादा दूर दौड़ेगा। ऐसे में सीटों को आरामदायक बनाने के साथ ही वाहन में थोड़ी मजबूती लाने की तैयारी की जा रही है।

कंपनियों ने इस संदर्भ में आवश्यक गाइड लाइन मांगी हैं। उम्मीद है 2015 तक नया एनसीआर माडल बाजार में आ जाएगा। हालांकि फिलहाल वर्तमान माडल को ही एनसीआर में चलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


आटो को सिटी व्हीकल कहा जाता है। इसकी बनावट और मजबूती शहरों के अंदर संचालन को ध्यान में रखकर ही तैयार की गई है।

परिवहन विभाग की ओर से इनको 16 वर्ग किमी में संचालन (यानि एक शहर शहर के अंदर आवागमन, एक शहर से दूसरे में नहीं) का परमिट प्रदान किया जाता है। इसमें तीन सवारियां शहर के अंदर या शहर से 16 किमी दूरी तक आ-जा सकती है।

परिवहन विभाग ने अब एनसीआर परमिट चलाने का निर्णय लिया है। हरियाणा, यूपी और दिल्ली सरकार मिलकर इनका संचालन करेंगी। तीनों राज्यों के समान संख्या में चलने वाले आटो एनसीआर परिक्षेत्र के किसी भी जिले-क्षेत्र में सफर कर सकेंगे।

ऐसे में कई क्षेत्रों की दूरी सौ किमी से भी ज्यादा पड़ेगी। जाहिर है आटो का मौजूदा स्वरूप इतना लंबा आरामदायक सफर करा पाने में नाकाम रहेगा। इसको देखते हुए कंपनियों ने आटो में परिवर्तन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें